प्राणायाम: श्वास के माध्यम से शरीर और मन को संतुलित करने की प्राचीन योग साधना
प्राणायाम , महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग का महत्वपूर्ण अंग प्राणायाम है | प्राणायाम योग सूत्र के आलावा भी योग के लगभग सभी ग्रंथो में मुख्य अंग के रूप में उल्लेखित किया गया है | पतंजलि के अनुसार प्राणायाम यह कुम्भक अर्थात श्वास को रोकने की प्रक्रिया है | श्वास जो प्राण शक्ति का माध्यम है , प्राण शक्ति हमारे शरीर के सभी कार्यो का मूल है |
महर्षि पतंजलि के अनुसार प्राणायाम की व्याख्या है – तस्मिन् सति श्वासप्रश्वासयोर्गतिविच्छेद: प्राणायाम:
अर्थात जो आसन के बाद किया जाता है , जिसमे श्वास (श्वास अन्दर लेना) और प्रश्वास (श्वास बाहर छोड़ना) के प्रक्रिया में रोकथाम करना ही प्राणायाम है | हठयोगप्रदीपिका/हठप्रदीपिका के अनुसार प्राणायाम के ८ प्रकार पड़ते है जिसे अष्ट कुम्भक कहा गया है |
हमारा मन और भावनाये दोनों श्वास से जुड़े हुए है | आप हम घुस्से में होते है तब आपकी श्वास की गति तेज़ होती है , जब हम आनंद में होते है तब श्वास की गति अलग होती है , जब हम चिंताग्रस्त होते है तब हमारी श्वास की अति धीमी हो जाती है | अर्थात भावनाओ के बदलने से श्वास की गति बदलती है तो ठीक वैसे ही श्वास को नियंत्रित तरीके से लेने , रोकने और छोड़ने से हम भावनाओ को भी नियंत्रित कर सकते है |
हठप्रदीपिका के अनुसार ८ प्राणायाम बताये गए है | जो कुछ इस तरह से सुर्यभेदी , उज्जायी , शिथली , शिथकारी , भस्त्रिका , भ्रामरी , मूर्छा और प्लाविनी |
जिसमे से सुर्यभेदी , उज्जायी , शिथली , शिथकारी , भस्त्रिका , भ्रामरी आप किसी योग प्रशिक्षक/ योग शिक्षक से सिख सकते है | मूर्छा और प्लाविनी यह किसी सिद्ध योग गुरु के सानिध्य में ही सिख सकते है |
प्राणायाम इस विषय पर अनेक शोध निबंध लिखे गए और अनेक शोध पत्रिका प्रकाशित हुई | प्राणायाम अनेक शारीरिक और मनोकायिक बीमारियों से लड़ने में हमारी मदत करता है | जैसे थायराइड से संबंध बीमारी , रक्तचाप , अनिद्रा , यादशक्ति से संबंध बीमारी , पाचन से सम्बन्ध तकलीफे , अस्थमा , रोग प्रतिकार सम्बन्धी तकलीफे और अन्य अनेक बीमारियों में प्राणायाम हमें बीमारी से बाहर आने में मदत करता है |
याद रखे जितना आसन का महत्त्व है उतना ही प्राणायाम का भी अपना महत्त्व है | बिना प्राणायाम आसन का महत्त्व और फायदा कम हो जाता है | यह एक कड़ी की तरह जुड़ा हुवा है |
समुत्कर्ष अकादमी प्राणायाम के अनेक कार्यक्रम का आयोजन हर महीने कराती है | प्राणायाम और अन्य योग साधना संबंध में माहिती के लिए हमें संपर्क कर सकते है |
Samutkarsh अकादमी प्राणायाम के अनेक कार्यक्रम का आयोजन हर महीने कराती है | प्राणायाम और अन्य योग साधना संबंध में माहिती के लिए हमें संपर्क कर सकते है.
Auther- Kunal Sonar
